सुपौल: लोक शिकायत निवारण की सुनवाई में 14 मामलों पर हुई कार्रवाई, अनुपस्थित प्रतापगंज थानाध्यक्ष पर लगा जुर्माना
Supaul, Supaul | Jun 17, 2026 जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में लोक शिकायत निवारण संबंधी द्वितीय अपील के कुल 14 वादों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान प्राप्त मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए 7 वादों का निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष 7 मामलों की अगली सुनवाई के लिए 23 जून 2026 की तिथि निर्धारित की गई। सुनवाई के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए ता