रविवार को करीब साढे 11 बजे डीएफओ बागपत विनोद कुमार के मुताबिक वन क्षेत्राधिकारी बागपत श्रवण कुमार और बड़ौत वन क्षेत्राधिकारी सुनेंद्र सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग दो टीम ने शिकारियों की घेराबंदी की। एक टीम ने टोल प्लाजा मवीकलां के निकट कार में सवार छह शिकारियों को पकड़ा। दूसरी टीम ने मेरठ-बागपत-सोनीपत हाईवे पर निवाड़ा पुल के पास एक शिकारी को गिरफ्तार किया।