उन्नाव: पहाड़पुर और मऊ सुल्तानपुर गांव के बीच दो बाइकों की टक्कर में एक किशोर की मौत, 2 किशोर और एक अन्य युवक घायल
Unnao, Unnao | May 22, 2026 उन्नाव के थाना पुरवा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पहाड़पुर और मऊ सुल्तानपुर गांव के बीच में दो बाईकों में आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार एक किशोर ऋतिक पाल पुत्र राम भजन 14 नि पहाड़पुर गांव की मौत हो गई और दो साथी किशोर रौनक और लव कुश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं हालांकि दूसरा बाइक सवार एक युवक मामूली चोट आई है,घायल किशोर का इलाज कानपुर में चल रहा है