हनुमानगढ़ आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब की कशीदगी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाई जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले में कई जगह एक साथ दबिश देकर 5000 लीटर उत्तेजित लाहन नष्ट किया है। इस दौरान विभाग ने 8 कच्ची भट्ठियों को ध्वस्त करने की कार्रवाई भी की और एक अभियोग भी दर्ज किया है।