बेरमो: फुसरो में फिल्टर प्लांट से आ रहा गंदा पानी, लोगों में आक्रोश, स्वास्थ्य को लेकर जताई चिंता
Bermo, Bokaro | Jul 9, 2026 बेरमो के फुसरो नगर परिषद और सीसीएल द्वारा करोड़ों की लागत से लगाए गए फिल्टर प्लांट से पिछले कई दिनों से गंदा और बदबूदार पानी सप्लाई हो रहा है। नलों से पीला-मटमैला पानी आ रहा है, जिसमें गंदगी और तेज दुर्गंध है।गुरुवार समय सुबह 8 बजे स्थानीय लोग इसको लेकर नाराज हैं। गृहणियों का कहना है कि इस पानी से खाना बनाना और कपड़े धोना तक मुश्किल हो गया है।