सीकर जिले की फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को चाइनीस मांझे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। रविवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके पास से बड़ी मात्रा में चाइनीज मांझा बरामद किया पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।