झांसी: झांसी में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को 100 मीटर घसीटा, हुई मौत; दो दिन पहले ही भतीजे की शादी हुई थी तय
Jhansi, Jhansi | May 15, 2026 झांसी में शुक्रवार को बेकाबू ट्रक ने चाचा सुमित और भतीजे वीर बहादुर को रौंद दिया। दोनों बाजार से सब्जी खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। भागने की कोशिश कर रहे ट्रक ने दोनों को लगभग 100 मीटर तक घसीटा। इससे चाचा के शव के कई टुकड़े हो गए और सिर भी धड़ से अलग हो गया। हालांकि बाइक ट्रक के नीचे फंसने से ट्रक भाग नहीं पाया।