धमतरी: प्रसिद्ध गंगरेल बांध क्षेत्र में 1 जुलाई से लोग ले सकेंगे हेलीकॉप्टर राइडिंग का मज़ा
धमतरी जिले के गंगरेल बांध क्षेत्र में 1 जुलाई से हेलीकाप्टर राइडिंग शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर डिवाइन एयर कंपनी के डायरेक्टर सुमीत सुशीलान और धमतरी के आदिवासी नेता खूबलाल ध्रुव के बीच सहमती बनी है। हेलीकाप्टर सेवा से पर्यटकों को पर्यटन क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य, जलाशय का नजारा और एडवेंचर का अनुभव मिल सकेगा।