🌸 वैशाली से महिला सशक्तीकरण को नई उड़ान! 🌸
अक्षयवट राय स्टेडियम, हाजीपुर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्य के 16,022 स्वयं सहायता समूहों को ₹141 करोड़ का क्रेडिट लिंकेज प्रदान कर महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को नई शक्ति दी।
जीविका दीदियों ने स्वागत गीत से अतिथियों का अभिनंदन किया और अपनी अद्भुत कला का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री को आकर्षक पेंटिंग, शुद्ध मधु एवं श्री अन्न उत्पाद भेंट किए। कार्यक्रम में लगे स्टॉलों पर मसाले, अचार, पापड़, शहद, श्री अन्न से बने उत्पाद और अन्य स्थानीय हस्तनिर्मित वस्तुओं ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
माननीय मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों ने उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना करते हुए जीविका दीदियों के उद्यम, आत्मविश्वास और नवाचार की प्रशंसा की। यह आयोजन केवल सम्मान का अवसर नहीं, बल्कि "आत्मनिर्भर महिला – समृद्ध बिहार" के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar
JEEVIKA Bihar
#Vaishali #JEEViKA #WomenEmpowerment #SelfHelpGroups #Bihar
129 views | Vaishali, Bihar | Jul 12, 2026