टिकारी: भैंसमारा में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह सर्व देव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की कलश यात्रा का आयोजन
Tikari, Gaya | May 8, 2026 टिकारी के भैंसमारा में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह सर्व देव प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का शुक्रवार दोपहर को आयोजन हुआ। भैंसमारा स्थित दुर्गा स्थान से निकल कर कलश यात्रा स्थानीय जलकुंड पहुंचा। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जलभरी की गई। लंबी कतार में महिलाओं ने जल सर पर लेकर यज्ञ मंडप में स्थापित किया। आयोजन समिति के सभी सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।