नवगछिया: लीची तोड़ने के विवाद में मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार
परबत्ता थाना क्षेत्र के कोरन बहियार में लीची तोड़ने से मना करने पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित विनीत कुमार साहु के आवेदन पर परबत्ता थाना में कांड संख्या 77/26 दर्ज किया गया था। आरोप है कि रंजन यादव और 4-5 अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की थी