शामली: शामली के हसनपुर गांव में सूखे कुएं में गिरे राष्ट्रीय पक्षी मोर का दमकल विभाग ने किया रेस्क्यू
Shamli, Shamli | Jul 12, 2026 शामली जनपद के गांव हसनपुर लिसाढ में एक मोर गहरे सूखे कुएं में गिर गया था। ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना शामली फायर एंड एमरजैंसी सर्विसेज को दी गई, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद फायरमैन प्रशांत कुमार द्वारा मोर को सुरक्षित कुएं से बाहर निकल गया और इसके बाद मोर को वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया