रुरा थाना क्षेत्र के सराय गढ़ेवा गांव में दो पक्षों में झगड़ा फसाद हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में एक युवक पर शांतिभंग की कार्यवाही की।वहीं थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शिवम नाम के युवक पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई।