क्षत्रिय कुमावत युवा शक्ति समिति का दीपावली स्नेह मिलन समारोह रविवार को सम्पन्न हुआ। जिला प्रवक्ता जयेश लाड़ना ने एक प्रेस नोट मे बताया कि पन्नाधाय सेतुमार्ग स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता जिला संगठन मंत्री मनोज मोरवार ने की। इस दौरान बैठक में जिले का कुमावत समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन करने का निर्णय किया गया।