इंदौर: बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 342 ड्राइविंग लाइसेंस हुए निलंबित
Indore, Indore | Jun 7, 2026 इंदौर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का लगातार उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। अब बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित या निरस्त किए जाएंगे।डीसीपी यातायात ने रविवार 2 बजे बताया कि इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभिया