श्री गंगानगर: श्रीगंगानगर जिले भर की धान मंडियां बंद, गेहूं की पुराने पैटर्न पर खरीद करने की मांग
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 9, 2026
श्रीगंगानगर जिले में गेहूं की खरीद पुराने पैटर्न पर बहाल करने की मांग को लेकर धानमंडी में किसानों, व्यापारियों और मजदूरों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मंडी का मुख्य गेट बंद कर विरोध जताया, जिससे खरीद प्रक्रिया पूरी तरह ठप रही। गुरुवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी विरोध के चलते जिलेभर की धान मंडियां भी बंद रहीं।