कप्तानगंज: कुशीनगर के रामकोला में भीषण सड़क हादसा, गन्ना लदी ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर, दो शिक्षक गंभीर घायल
कुशीनगर रामकोला थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। टेकुआटार स्थित मरजिदिया टोला के सामने मंगलवार को तेज रफ्तार गन्ना लदी ट्रक और कार की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गन्ना लदी ट्रक ओभरलोड था