नावकोठी: विष्णुपुर पीरनगर सीमान के निकट एक अधेड़ शख्स की बिजली करंट लगने से मौत,बिजली विभाग से मुआवजे की मांग
बिजली के करंट लगने से रविवार की सुबह एक अधेड़ शख्स की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक पीरनगर के मो सजलूम का 40 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शाहिद है। घटना की सूचना मिलते ही डंडारी थाना की पुलिस सहित आसपास के लोगों का हुजूम जमा हो गया और सभी लोग मुआवजे की मांग पर अड़े हुए थे।