गाण्डेय: झारखंड आंदोलन के अग्रणी सेनानी स्व. धनेश्वर मंडल की 8वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Gandey, Giridih | Jul 9, 2026
झारखंड आंदोलन के अग्रणी सेनानी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा-झामुमो के समर्पित नेता रहे स्व. धनेश्वर मंडल की 8वीं पुण्यतिथि गुरुवार की दोपहर 2 बजे गांडेय प्रखंड के मरगोडीह स्थित स्मारक स्थल पर श्रद्धा,सम्मान और संकल्प के साथ मनाई गई।श्रद्धांजलि समारोह में उमड़ी जनभागीदारी ने स्व.मंडल के प्रति लोगों के सम्मान और उनके संघर्ष की अमिट छाप को एक बार फिर जीवंत कर दिया