डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के जोहवा नटकी गांव में दिनदहाड़े एक बीज भंडार की दुकान से अज्ञात व्यक्ति ने गल्ले में रखी करीब 70 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बुधवार को समय लगभग 12 बजे से चोरी करते युवक का वीडियो वायरल हो रहा है।पीड़ित दुकानदार गुलाब सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है।