नरवर: नरवर तहसील में आम आदमी पार्टी की संगठन विस्तार बैठक संपन्न, बूथ गठन और सदस्यता अभियान पर जोर
आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार अभियान के तहत नरवर तहसील में विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर के निर्देशन में संपन्न हुई, जिसमें सह प्रभारी सुरजीत सिंह पवार ने विधानसभा कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन के गठन, सदस्यता अभ