डुमरा: मेहसौल ओपी की पुलिस ने लक्ष्मी नगर मोहल्ले में छापेमारी कर चोरी के दो मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार।
मेहसौल ओपी की पुलिस ने लक्ष्मी नगर मोहल्ले में छापेमारी कर चोरी के दो मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान स्थानीय लक्ष्मी नगर मोहल्ला निवासी अशोक शर्मा के रूप में की गई है। थाना अध्यक्ष फैयाज हुसैन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि लक्ष्मी नगर मोहल्ले में चोरी के दो मोटरसाइकिल के साथ एक युवक मौजूद है।