समस्तीपुर: समस्तीपुर के जितवारपुर प्रखंड में स्थानीय विधायक ने लगभग 1 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से दो सड़कों का उद्घाटन किया
शुक्रवार की दोपहर लगभग 4:00 बजे समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 1.9 करोड़ की लागत से नवनिर्मित 02 सड़कों का उद्घाटन स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने फीता काट कर तथा नारियल फोड़ कर किया l इस मौके पर ग्रामीण,स्थानीय समाजसेवी और राजत कार्यकर्ता रहे उपस्थित। सड़क के उद्घाटन से लोगों में खुशी की लहर।