पनागर: रफ़्तार, नशा और लापरवाही: बिलहरी में बाइक सवारों का कहर, बुजुर्ग अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे
बिलहरी क्षेत्र के डी-मार्ट के सामने उस समय चीख-पुकार मच गई, जब नशे की हालत में धुत्त दो बाइक सवार युवकों ने सड़क पर कहर बरपा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक इतनी तेज़ और अनियंत्रित गति से बाइक चला रहे थे कि उन्होंने सामने से आ रहे एक 55 वर्षीय एक्टिवा सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए और बुजुर्ग व्यक्ति