खगौल: दानापुर दियारा में बाढ़ का संकट गहराया, गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 5 इंच ऊपर
गंगा नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे से लगातार वृद्धि होने के कारण दानापुर दियारा क्षेत्र में बाढ़ का संकट गहरा गया है। शनिवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 5 इंच ऊपर पहुंच गया। इसके चलते निचले और तटवर्ती इलाकों में पानी फैल गया है। दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है,जबकि सैकड़ों बीघे में लगी फसल जलमग्न हो गई है। छह