प्रखंड क्षेत्र में विद्यालय मां सरस्वती की पूजा अर्चना शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान प्रखंड के 10 पंचायत में अवस्थित विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालयों कोचिंग सेंटर चौक चौराहों में सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर मां की पूजा अर्चना भक्ति भाव के साथ किया गया। पूजा के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।