खरौंधी: खरौंधी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास, लोगों ने स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खरौंधी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों एवं धार्मिक स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था प्रमुखों के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।