मोकामा: राजेंद्र पुल के पास गेट पर बैठा युवक ट्रेन से गिरा, गंभीर रूप से घायल
Mokameh, Patna | Apr 17, 2026 मोकामा में शुक्रवार सुबह मुजफ्फरपुर से राउरकेला जा रही मौर्या एक्सप्रेस से 18 वर्षीय युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों से शाम करीब 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार घटना राजेंद्र पुल (सिमरिया) के पास मरांची थाना क्षेत्र में हुई। युवक ट्रेन के गेट पर बैठा था और झपकी आने से संतुलन बिगड़ गया और हादसे का शिकार हो गया।