जैतपुर थाना क्षेत्र के गिंजास मलंग स्थान के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे की बताई गई है। वहीं टक्कर मारते ही घटना स्थल पर बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की जांच गांव के रामचंद्र सहनी का पुत्र जय किशोर कुमार बताया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।