बड़वाह में प्रोग्रेसिव संगठन मध्य प्रदेश की इकाई बड़वाह द्वारा प्रांत के आव्हान पर बुधवार को सुबह ग्यारह बजे अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर के जय स्तंभ चौराहे एक रैली निकाली जो मैन चौराहा पुलिस थाना बस स्टैंड होते हुए नगर पालिका परिसर मे पहुंची।जहां मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार निशा कनास को ज्ञापन दिया गया।