हमीरपुर: बिवार थाना क्षेत्र में किशोरी से रेप के आरोपी की लाश पेड़ में लटकी मिली, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हमीरपुर बिवार थाना क्षेत्र में किशोरी से आलोक नामक युवक ने पशुबाड़ा में रेप कर उसका हाथ से मुंह बंद कर खेत में छोड़ कर भाग गया। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर रात में युवक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी खोज शुरू कर दी थी। रविवार को सुबह आरोपी की पेड़ में लटकी लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा ।यह जानकारी रविवार को बारह बजे मिली।