चौथम: मध्य विद्यालय सरैया के एमडीएम में पिल्लू मिलने से छात्रों का हंगामा, बीईओ ने की जांच
चौथम प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय सरैया में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन (एमडीएम) में पिल्लू मिलने का मामला सामने आने के बाद छात्रों ने जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी बच्चों ने अपने अभिभावकों को दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में अभिभावक विद्यालय पहुंचे और एमडीएम वितरण बंद कर विरोध जताया। सूचना मिलने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) मनोज कुमार श्रीवास्तव विद्याल