बगोदर: अटका में वन विभाग ने अवैध आरा मिलों के खिलाफ छापेमारी कर सात मिलों को किया ध्वस्त
हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर अवैध आरामिलो के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे सघन छापामारी एवं जप्ती अभियान के क्रम में शुक्रवार को बगोदर प्रखंड के अटका मे सात अवैध रूप से संचालित आरामिल पर छापामारी एवं जप्ती की कारवाई की गई। जिसमें छापामारी संचालित आरामिलो के जेसीबी से समूल उखाड़कर नस्तनाबूत कर दिया गया।