कटोरिया: नगर पंचायत कटोरिया कार्यालय में राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित
Katoria, Banka | Nov 7, 2025 राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कटोरिया नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर चैयरमैन सपना शिवानी सहित विभिन्न वार्ड के वार्ड पार्षद सहित अन्य मौजूद थे। इस दौरान उपस्थित सभी ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को सामूहिक रूप से गाया।