खजनी: सिकरीगंज के बेलघाट मोड़ पर पिकअप-बाइक की भीषण टक्कर में घायल युवक की मौत, परिजनों ने नम आंखों से किया अंतिम संस्कार
गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र स्थित बेलघाट मोड़ पर बुधवार देर रात पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे। मृतक की पहचान बेलघाट थाना क्षेत्र के गुवारी गांव निवासी अर्जुन (25) पुत्र रामाश्रय के रूप में हुई है।