महरौनी मड़ावरा मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों द्वारा युवक की गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल इसकी सूचना एंबुलेंस को दी गई थी। ताकि घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा सके।