गाज़ीपुर: गाज़ीपुर में पुलिस व ARTO की संयुक्त कार्रवाई में एक ट्रेलर से आधा दर्जन फर्जी नम्बर प्लेट बरामद, ड्राइवर फरार,ट्रेलर सीज
गाजीपुर में परिवहन विभाग, खनन विभाग और प्रशासन की संयुक्त चेकिंग के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ है। कोतवाली थाना क्षेत्र के महाराजगंज हाई वे पर रविवार सुबह चेकिंग अभियान के दौरान अधिकारियों ने एक ऐसे ट्रक को पकड़ा,जिससे आधा दर्जन अलग-अलग नम्बर प्लेट बरामद हुईं।अधिकारियों ने आधा दर्जन नम्बर प्लेट दिखाते हुए बताया कि ट्रक में फोल्डिंग नम्बर प्लेट का सिस्टम लगा...