मंगलवार को करीब 10 बजे खंडिया चीचली नहर के पास खंडिया चीचली के रहने वाले युवक नितिन मीना पर तीन अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर दिया।बाइक से आए तीन अज्ञात व्यक्तियों ने युवक को लाठी और रॉड से मारा जिसमे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल अवस्था मे युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।