सकरा: केशोपुर गांव में अचानक रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक परिवार का घर जलकर राख, ढाई लाख से अधिक का हुआ नुकसान
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव में अचानक रसोई गैस सिलेंडर फटने के कारण एक परिवार का घर जलकर राख हो गया। घटना शनिवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। इस घटना में अनिल कुमार का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया है। उप मुखिया मनीष कुमार ने बताया इस घटना में लगभग ढाई लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।