बरौली: बरौली थाना पुलिस ने पिकअप के अंदर तहखाना बनाकर रखी गई 109 लीटर शराब की जब्त, एक शराब तस्कर गिरफ्तार
बरौली थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान शराब लदी एक पिकअप को जब्त कर लिया। इस दौरान पिकअप के अंदर तक खाना बनाकर रखे गए 109 लीटर शराब को बरामद करने के साथ ही पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए तस्कर से पूछताछ के बाद रविवार को उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया। इसकी जानकारी बरौली थाना प्रभारी जय हिंद यादव ने दी।