बरौली: बरौली थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित तीन मामलों का किया गया निपटारा, बरौली थाना प्रभारी जय हिन्द यादव ने दी जानकारी।
बरौली थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। वहीं तीन मामलों का निपटारा किया गया। इसकी जानकारी बरौली थाना प्रभारी जय हिन्द यादव ने दी।