देवलोंद थाना क्षेत्र के बाणसागर साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी के दौरान ASI महेश झा से अभद्रता, गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी सुनील सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया। आरोपी के विरुद्ध BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मंगलवार शाम 5 बजे जारी प्रेस नोट में इसका खुलासा पुलिस ने किया