जोशियाड़ा: जनपद के भटवाडी, डुंडा, चिन्यालीसौड़ विकासखंड में मतदान का प्रतिशत 75.96 रहा
जनपद के भटवाडी, डुंडा, चिन्यालीसौड़ विकासखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का द्वितीय चरण का निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो गया है। विकास खंड भटवाडी में सर्वाधिक 79.58 प्रतिशत एवं डुंडा में 74.84 प्रतिशत, चिन्यालीसौड़ में 74.14प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान पार्टियों का स्ट्रांग रूम तक पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।