लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया क्षेत्र में आज मंगलवार सुबह हड़कंप मच गया, जब बरसोला गांव निवासी एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पीड़ित युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ गांव के ही मुस्लिम समुदाय के एक युवक ने ठगी, ब्लैकमेलिंग और जबरन शारीरिक शोषण किया, लेकिन पुलिस अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।