चूरू: फुले जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, सामाजिक एकता और शिक्षा का दिया संदेश
Churu, Churu | Apr 11, 2026 महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर शनिवार को शहर में फुले छात्रावास से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पंखा सर्किल से होते हुए धूमधाम के साथ गायत्री नगर स्थित फुले भवन पहुंची, जहां जयंती समारोह आयोजित किया गया। एडवोकेट आशाराम सैनी ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को साथ लेकर चलना चाहिये।