अरियरी: तेलडीह गांव में छत से गिरकर वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती
अरियरी प्रखंड क्षेत्र के तेलडीह गांव में रविवार दोपहर 3 बजे दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक वृद्ध महिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 65 वर्षीय शोभा देवी किसी काम से अपने घर की छत पर गई थीं। इसी दौरान उनका पैर अचानक फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ीं। गिरने से उनके सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।