हिलसा: हिलसा प्रखंड के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों में दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
Hilsa, Nalanda | Oct 29, 2024 दीपावली पर्व के अवसर पर हिलसा प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक के द्वारा दीपावली पर्व की महत्व के बारे में जानकारी दिया गया।