हिलसा: मंशा बिगहा और अकबरपुर में 38 लीटर देशी शराब के साथ 5 शराब कारोबारी पकड़े गए
Hilsa, Nalanda | Oct 29, 2024 हिलसा थाना क्षेत्र के मंशा बिगहा एवं अकबरपुर गांव में पुलिस के द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान में गांव के विभिन्न जगहों से 38 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। साथ सैकड़ों लीटर अर्ध निर्मित शराब को नष्ट किया गया।