गया टाउन सीडी ब्लॉक: सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने पर गया के कांग्रेस प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव के खिलाफ मामला दर्ज
गया नगर विधानसभा क्षेत्र में चल रही चुनावी प्रकिया के दौरान सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो संदेश प्रसारित करने के आरोप में गया नगर से कांग्रेस प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। भड़काऊ संदेश प्रसारित मामले में गया के कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।