केरेडारी: खरीफ कर्मशाला का आयोजन, किसानों को कम पानी में खेती करने की जानकारी दी गई
खरीफ कर्मशाला आयोजित, कम पानी में खेती की दी गई जानकारी कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वावधान में शनिवार को प्रखंड के पंचायत भवन स्थित प्रखंड सभागार में अतिरिक्त खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को कम पानी में भी सफल खेती करने की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई।